फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गायों की सेवा के सहारे मानव कल्याण का रास्ता अपनाने की जरूरत

Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लाॅक चरखारी के पहरेथा गांव में संचालित श्रीकृष्ण द्वारकाधीश गोसेवा के नवीन परिसर का शुभारंभ प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा के सहारे मानव कल्याण का रास्ता अपनाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को खुशहाली व प्रगति का मुख्य वाहक व कृषि की पुरानी पद्धति को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण द्वारकाधीश गोसेवा की ओर से लंबे समय से गोशाला का संचालन किया जा रहा है। नवीन परिसर के शुभारंभ दौरान अध्यक्ष ने गायों की पूजा की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। इस मौके पर संत जगदेवानंद व कीर्ति देवी ने सत्संग और गौसेवा कथा सुनाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, रमाशंकर शिवहरे, रामानंद शिवहरे, श्यामकिशोर मिश्र, रामअवतार, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष मोती द्विवेदी, राजकिशोर, संतोषराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें