फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सारगपुरा गांव में सोमवार की रात महिला ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सारगपुरा निवासी नवलकिशोर अहिरवार की पत्नी जयंती (27) सोमवार की रात अपने कमरे में थी। तभी उसने पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह कोई आहट न मिलने पर परिजन कमरे में गए तो जयंती फंदे पर लटकती मिली। तत्काल परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति नवल किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसका इलाज झांसी और ग्वालियर में चल रहा था।
इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों परी और रिषभ को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें