फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से बच्चों ने भरा जोश

Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 10 परिचय-पुलिस लाइन में ऑपरेशन सिंदूर पर ये तो कश्मीर है गीत पर प्रस्तुति देते
विज्ञापन
महोबा। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। कलक्ट्रेट में डीएम गजल भारद्वाज ने ध्वज फहराने के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी में जोश भरा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। अनाथालय में डीएम ने बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए। उन्होंने बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाने और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुलपहाड़ वैभव अरजरिया, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, ज्ञानेश अवस्थी, नेहा चंसौरिया आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। डीएम गजल भारद्वाज व एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर परेड का मान-प्रणाम किया। इसके बाद नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, रीक्रूट आरक्षी, एनसीसी, मिशन शक्ति वाहन, फोरेंसिक वाहन, कमांडो वाहन, रेडियो शाखा आदि ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ऑपरेशन सिंदूर पर ये तो कश्मीर है गीत पर बेहतर प्रस्तुति देने पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल को पहला, बुंदेली राई नृत्य पर जवाहर नवोदय विद्यालय को दूसरा और शूरवीरों की गरिमा पर गूंजेगा जयकारा गीत पर साहू इंटरनेशनल स्कूल को तीसरा स्थान मिला।
शहर के पीएमश्री जीजीआईसी में प्रधानाचार्या सरगम खरे ने झंडा फहराया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला, प्रबंधिका अंजू शिवहरे, प्रीति चौरसिया, समाजसेवी विनोद तिवारी, वंदना गुप्ता व प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। एनआर पालीवाल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रबंधक देवेश पालीवाल, निदेशक प्रवीण पालीवाल आदि मौजूद रहे। इंडस वेली स्कूल में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर भारतीय सेना के रिटायर्ड कैप्टन मोहन सिंह, कर्नल लाल सिंह सेंगर, सीआरपीएफ जवान विनय मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। शहर के साईं कॉलेज और स्वामी विवेकानंद कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

-
गणतंत्र दिवस पर यह हुए सम्मानित
महोबा। गणतंत्र दिवस पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी वीरेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा पदक, एसआई तेज सिंह को विशिष्ट सेवा पदक, साइबर थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न, अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ रविकांत गोंड, निरीक्षक ईश्वर शरण राय, एसआई शिव कुमार गौतम, रामपाल सिंह आदि महाकुंभ सेवा मेडल, पीआरवी के आरक्षी शिवेंद्र प्रताप, राहुल कुमार व होमगार्ड गौरीशंकर को सराहनीय कार्य प्रशस्ति पत्र व बेहतर रेस्पांस टाइम के लिए आरक्षी राजकुमार पाल, अनिल कुमार, हेामगार्ड सुशील कुमार, रामप्रसाद और राम सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता, शिक्षिका अपर्णा नायक, मो. हनीफ के अलावा अमर शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया।
-
हवेली दरवाजा के बलिदानियों को बुंदेलों ने किया नमन
महोबा। गणतंत्र दिवस पर बुंदेलों ने हवेली दरवाजा बलिदान स्थल पर तिरंगा फहराया और उन सभी 16 गुमनाम क्रांतिकारियों को नमन किया। कार्यक्रम में बलिदानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। इस मौके पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, केएस शुक्ला, अरुण, अजय तिवारी, प्रदीप शुक्ला, योगेश गुप्ता, गया प्रसाद, सुधीर दुबे, रमाकांत नगायच, सुरेश आदि मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें