कबरई (महोबा)। चिंगारी से निरंजन बाबा धाम की पहाड़ी में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने जंगल में लगे पेड़ों को चपेट में ले लिया। पालिका ने टैंकरों से पानी मंगाकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से जंगल में लगे सैकड़ों पेड़ झुलस गए।
कस्बे के सुभाष नगर स्थित घासी तालाब के किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जिससे तारों में स्पार्किंग होने से जंगल में आग लग गई। नगर पंचायत चेयरमैन मूलचंद्र ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और टैंकरों से पानी मंगाकर आग बुझाने की कोशिश की। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने चलते समीप से लगी बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली।