फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर प्लांट से महोबा में मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 11 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
कनकुआं गांव में लग रहा पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए दो सौ करोड़ की लागत से सौर ऊर्जा पावर प्लांट का निर्माण हो रहा है। इसे जुलाई के अंत तक चालू करने की योजना है। जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह बाद अब यहां बगैर कटौती के भरपूर बिजली मिलेगी। पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम कनकु़आं में 100 एकड़ क्षेत्रफल में 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट दो सौ करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब की कंपनी यूनिवर्सल सौर ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के वर्क मैनेजर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्लांट पहले शासन ने 20 मेगावाट का लगाने की मंजूरी कंपनी को दी थी, लेकिन ललितपुर सहित कई जिलों में सोलर प्लांटों की सफलता को देखते हुए प्रस्तावित सोलर प्लांट का विस्तार करते हुए इसे 50 मेगावाट क्षमता का लगाने की मंजूरी दी गई। इस प्लांट से महोबा जिले को भरपूर बिजली मिल सकेगी। इसका निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य 31 जुलाई तक निर्धारित है।

प्लांट के लिए जरूरी सभी उपकरण मंगाए जा चुके हैं। दिन रात इस पर काम कराया जा हा है। समय अवधि में इसे पूरा कराकर आम जनता को बिजली आपूर्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूखे बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित होने के बाद हरियाली छाएगी। कारण, बुंदेलखंड में बिजली का संकट होने के कारण ट्यूबवेलों और कुओं से सिंचाई नहीं हो पाती। जिससे किसान दिन रात मेहनत करने के बाद भी पर्याप्त उपज नहीं ले पाता है। अब सौर ऊर्जा प्लांट के लग जाने से भरपूर बिजली मिलेगी। इससे खेतों में सिंचाई होने से खेत भी लहलहाएंगे।

जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। सौर ऊर्जा प्लांट लगने से सबसे अधिक लाभ पनवाड़ी, जैतपुर और चरखारी ब्लाक को मिल सकेगा। इसके बाद कबरई ब्लाक के ग्रामीणों को भी बिजली सुविधा के साथ सिंचाई में आसानी होगी। पनवाड़ी ब्लाक के ग्राम कनकुआं में 100 एकड़ जमीन खरीद कर प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें