फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेंसर तकनीक के मॉडल सभी ने सराहा

Wed, 01 Oct 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में सेंसर तकनीक का मॉडल प्रस्तुत करने वाले प्रिंस पहले स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र कुमार ने कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट सिटी, ऊर्जा, कचरा प्रबंधन, बिजली उत्पादन, एयर पॉलूशन, चंद्रयान-2 आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में प्रिंस पहले, जतिन गुप्ता दूसरे व गरिमा वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में प्रतीक्षा ने बाजी मारी जबकि अमन दूसरे व उमा चौरसिया तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को चार हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका प्रो. केसी वर्मा, डॉ. संतोष पांडेय, महेंद्र सिंह, डायट प्रवक्ता मनीष केसरवानी व राजू सरोज ने निभाई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी दिलीप कुमार, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सरगम खरे, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें