फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाबों की खोदाई मेंं लापरवाही पर चारों ब्लॉकों के बीडीओ का वेतन रोका

Fri, 06 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बारिश से पहले नदियों व तालाबों की खोदाई के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक में लापरवाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिले के चारों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों और एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक खोदाई कार्य 60 फीसदी पूरा न हो जाए, तब तक इनका वेतन न निकाला जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर नदियों व तालाबों की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। ताकि, बारिश के दौरान जिले का जलस्तर बढ़ सके और वैभव खो चुकीं नदियों को पुनर्जीवित किया जा सके। अभियान की समीक्षा में डीएम ने तालाब व नदी खोदाई कार्य मेंं लापरवाही बरतने पर कबरई, चरखारी, पनवाड़ी और जैतपुर ब्लॉक के बीडीओ व एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा से कहा कि बारिश से पहले नदियों और तालाबोंं की खोदाई का कार्य पूरा कराया जाए। सभी बीडीओ पौधरोपण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण कर 15 जून तक तारबाड़ी, बोर व सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम रामप्रकाश, एसडीएम जितेंद्र सिंह, अनुराग प्रसाद, डॉ. प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें