फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एक माह पहले दुरुस्त कराई सड़क बारिश में बही

विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में बारिश से मरम्मत के बाद इस तरह उखड
विज्ञापन
= नमामि गंगे योजना के तहत कस्बा श्रीनगर में खोदी गई थी सड़क
विज्ञापन

फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में बारिश से मरम्मत के बाद इस तरह उखड़ी सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत हुए एक माह नहीं बिता और 100 मीटर सड़क बारिश में बह गई। इससे वहां गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिसमें बारिश का पानी भर रहा है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज में राजेंद्र सोनी के दरवाजे से चोपरा तक नमामि गंगे परियोजना की पाइपलाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से करीब 100 मीटर सीसी सड़क खोदी गई थी। जो करीब 3 वर्ष तक उखड़ी पड़ी रही। एक माह पहले संस्था ने सीसी सड़क की मरम्मत कराई, लेकिन बारिश में सड़क पूरी तरह बह गई। इससे वहां बालू और गड्ढे नजर आ रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पूरन साहू, रामगोपाल, देशराज आदि का कहना है कि सड़क उखड़कर बारिश में बह गई। उधर, जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता कपिल त्रिवेदी का कहना है कि यदि सीसी सड़क बारिश में बह गई है तो दोबारा संस्था की ओर से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 14 एमएएचपी 11 परिचय-नीलेश साहू। संवाद
पाइपलाइन पड़ने के बाद भी नहीं आया पानी
मोहल्ला भैरवगंज निवासी नीलेश साहू ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने तीन साल पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी। पाइपलाइन डालकर कनेक्शन भी कर दिए गए लेकिन अभी तक पानी नहीं आया। कनेक्शन वाले पाइप वाहनों के निकलने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं एक माह पहले मरम्मत हुई सड़क भी बारिश में बह गई।

फोटो 14 एमएएचपी 12 परिचय-जागेश्वर साहू। संवाद
दोबारा कराई जाए सड़क की मरम्मत
जागेश्वर साहू ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत खोदी गई सड़क की मरम्मत हुए एक माह नहीं बीता और पूरी सड़क उखड़ गई है। दोबारा सड़क की मरम्मत कराई जाए। साथ ही पाइपलाइनों से घर-घर तक पानी पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में बारिश से मरम्मत के बाद इस तरह उखड

फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में बारिश से मरम्मत के बाद इस तरह उखड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें