फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दरबार में लगी भक्तों की कतार

सार

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे
विज्ञापन
द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में पूजा अर्चना करतीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। दूध, घी, शहद व गंगाजल से भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। पूरे दिन शिवालय बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शिव मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के बलखंडेश्वर मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिवतांडव मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिवमंदिर, कालभैरव मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर घंटा घड़ियालों की से गूंजते रहे। महिलाओं ने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। बेलपत्र, धतूरा फूल आदि चढ़ाकर भक्तों ने माथा टेका और मन्नतें मांगी। दोपहर बाद तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। सबसे ज्यादा भीड़ बलखंडेश्वर मंदिर में रही। जिलाधिकारी सहदेव और पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने अफसरों के साथ शिवतांडव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिरों में तैनात पुलिस फोर्स को अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के विभिन्न शिवालयों में धूमधाम के साथ उत्सव मनाया गया। नगर के विभिन्न शिवालयों को बेलपत्र से सजाया गया। सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ मंदिरों में जुटी रही। शिव बारात हटवारा के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गोंदी चौराहा, मुख्य बाजार समेत विभिन्न जगहों से होती हुई शिव मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें