फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूपा में चौपाल लगा दूर की समस्याएं- दारा सिंह

Wed, 02 May 2018 11:26 PM IST
mahoba
विज्ञापन
संबोधित करते जिला प्रभारी मंत्री व स्वच्छता अभियान में सफाई करते मंत्री, सांसद व विधायक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने और पांच मई तक चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड चरखारी के ग्राम सूपा में मंगलवार को रात में चौपाल लगाई गई। जिसमें राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के पात्र लोगों के फार्म भी भरवाये गए। पेजयल व अन्य शिकायतों पर प्रभारी मंत्री ने उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।      
विज्ञापन

रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि जिलाप्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार आपके द्वार थीम पर पूरे देश में कार्यक्रमों को आयोजन कर रही है। अंतिम कड़ी के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकें। हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।       
जिलाधिकारी सहदेव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान भारत, फसल बीमा योजना, कृृषक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विकलांग, वृृद्धावस्था, विधवा एवं कुष्ठावस्था पेंशन आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान 14वें वित्त आयोग से नये हैंडपंप तथा रिबोर एवं अन्य मरम्मत का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। बताया कि खरीफ एवं रबी फसलों के बीमा का 09 करोड़ 44 लाख तथा 12 करोड़ 05 लाख रुपया आ गया है जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र मानवेंद्र सिंह, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रामलखन रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव, रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आरएस गौतम, सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें