फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ व एडीओ पंचायत में ठनी, आरोप-प्रत्यारोप

Wed, 02 May 2018 11:24 PM IST
mahoba
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर प्रधानों के साथ प्रदर्शन करते एडीओ पंचायत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की गैरहाजिरी ने विवाद खड़ा कर दिया है। बीडीओ से अनुपस्थित दर्शाने पर एडीओ पंचायत ने प्रधानों के साथ मिलकर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल सिंह सेंगर 20 दिन पहले 10 दिन का अवकाश पत्र देकर चले गए थे। 20 दिन बाद कार्यालय वापस लौटे और रजिस्टर में हस्ताक्षर करने लगे। इस पर बीडीओ प्रदुम्म नारायण द्विवेदी ने आपत्ति जताई तो एडीओ पंचायत ने अलग रजिस्टर बनाकर हस्ताक्षर करने की धमकी दी। मामले से बीडीओ ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बीडीओ ने बताया कि अनिल सेंगर 10 दिन का अवकाश पत्र लिखकर चले गए और पत्र में सीएल व ईएल का कोई उल्लेख नही किया जबकि ईएल नियमानुसार उच्च अधिकारियों से पास करवाना पड़ता है। बगैर उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए हस्ताक्षर करने लगे। अवकाश के दौरान सीडीओ ने ब्लाक का निरीक्षण किया तो उन्होंने इनके अनुपस्थित होने पर आख्या मांगी थी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया जिस पर उन्हें कार्यमुक्त किया गया।  
रजिस्टर में हस्ताक्षर न किए जाने और कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिए जाने से नाराज एडीओ पंचायत ने प्रधानों को बुलाकर कार्यालय के बाहर हंगामा काटा और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई है। दबाव बनाने के लिए हंगामा किया जा रहा है। उधर एडीओ पंचायत अनिल सेंगर का कहना है कि वह तत्कालीन बीडीओ से अवकाश लेकर गए थे। वेदांता अस्पताल में इलाज कराया। वापस आने पर बीडीओ अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें