पनवाड़ी (महोबा)। आचार संहिता लागू होने के बाद भी पनवाड़ी क्षेत्र में मोदी व योगी की तस्वीर लगा सरकारी राशन वितरण किया रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सरकारी राशन की दुकानों पर प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों वाले बैनरों को हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन अब भी राशन की दुकानों से बैनरों को नही हटाया गया है। नमक, चना, तेल के पैकेट पर तस्वीर लगे खाद्यान्न के वितरण पर रोक लगाई गई है फिर भी वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम चौका में सरकारी राशन की दुकान में पोस्टर लगा मिला साथ मोदी-योगी फोटो लगे राशन के पैकेटों का वितरण किया गया।
जला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार तिवारी का कहना है कि पनवाड़ी ब्लॉक में देर से उठान हुआ है। अगर कोई दुकानदार फोटो लगा राशन वितरण कर रहा है उसे तत्काल रोका जाएगा। सभी दुकानदारों को आदेश जारी कर दिया गया है।