फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ढाबा में काम करने वाले किशोर से संचालक ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव के पास सड़क किनारे संचालित ढाबे में काम करने वाले किशोर के साथ ढाबा संचालक ने कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर का आरोप है कि इससे पहले भी दो बार ढाबा संचालक उसके साथ हैवानियत कर चुका है।
विज्ञापन

जनपद बांदा के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर के माता-पिता मजदूरी करते हैं। 15 दिन पहले किशोर काम की तलाश में महोबा आया था। कालीपहाड़ी गांव के पास ढाबा में वह काम करने लगा। उसे पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की ढाबा संचालक ने बात कही थी। तीन दिन पहले रात के समय ढाबा संचालक ने किशोर से कुकर्म किया। विरोध पर उसे धमकाकर चुप करा दिया। अगले दिन भी उसके साथ हैवानियत की।
गुरुवार रात एक बार फिर किशोर के साथ कुकर्म किए जाने पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसने ढाबा में खाना खाने आए कुछ लोगों से घटना बताई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। अपर एसपी सत्यम का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी परिजन नहीं आए हैं। परिजनों के आने और तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें