फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ पर मिला फूल विक्रेता का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में फूल विक्रेता का शव बृहस्पतिवार की सुबह पहाड़ पर मिला। शव का कुछ हिस्सा जंगली जानवरों ने नोंचकर क्षत-विक्षत कर दिया था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी श्यामसुंदर सैनी (48) फूलमाला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ा था। श्यामसुंदर के बेटे कृष्णकांत ने बताया कि उसके पिता के पास दो अज्ञात युवक आए और काफी देर तक बातचीत करते रहे। युवको के जाने के कुछ देर बाद ही पिता भी किसी को कुछ बताए बिना ही घर से चले गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। सुबह ग्रामीणों ने पहाड़ पर एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। शव क्षत-विक्षत हालत में था। कुछ हिस्सा जंगली जानवरों ने भी खा लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लोगों ने उसकी पहचान श्यामसुंदर के रूप में की। बेटे ने पिता की हत्या कर शव पहाड़ पर फेंकने की आशंका जताई। घटना से मृतक की पत्नी गोमती, बेटे कृष्णकांत, बालकृष्ण और बेटी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उन पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें