फोटो 20 एमएएचपी 21 परिचय-जैतपुर की नूरानी मस्जिद में ईद का चांद देखते नमाजी। संवाद
महोबा। मुस्लिम समाज की ओर से ईद का पर्व सादगी के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार की शाम चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार को ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी।
शाम के समय ईद का चांद देखने के लिए मकानों की छतों पर मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान आसमान में चांद निकलने का इंतजार किया। चांद का दीदार होते ही लोगों का उत्साह बढ़ गया। ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। ईद की नमाज का वक्त तय कर दिया गया है।
काजी-ए-शहर कारी सैयद आफाक हुसैन ने बताया कि महोबा शहर की ईदगाह में सोमवार की सुबह आठ बजे, कत्तीपुरा की जामा मस्जिद में 8.15 बजे और सुभाष चौकी के पास मगरियापुरा स्थित नूरानी मस्जिद में 8.30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
इसी तरह अब्बा हुजूर मस्जिद समदनगर में 8.15 बजे, मकनियांपुरा जामा मस्जिद 8.30 बजे, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद रजा कॉलोनी मिल्कीपुरा में 8.15 बजे के अलावा अन्य मस्जिदों में तय वक्त के मुताबिक नमाज अदा की जाएगी।