फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एमएलसी ने लाभार्थियों को आसरा आवास की चाबी देने का उठाया मुद्दा

Fri, 12 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की साक्ष्य बैठक हुई। इस दौरान कस्बा चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने महोबा शहर में बनाई गई आसरा आवास योजना के लाभार्थियों को अभी तक स्वामित्व व कब्जा न दिए जाने का मामला उठाया और लाभार्थियों को आवास की चाबी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के सदस्य व एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद को बताया कि महोबा मुख्यालय में आसरा योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित होने के बाद अभी तक स्वामित्व व कब्जा नहीं दिया गया। एमएलसी ने आसरा योजना लाभार्थियों को तत्काल आवास की चाबी उपलब्ध कराए जाने के लिए की मांग की। प्रमुख सचिव ने इस मामले में अविलंब कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में समिति के सभापति सीपी चंद, अनूप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, साकेत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें