आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस वहां बैठे अधिवक्ता
को भी कोतवाली ले आई। इससे खफा वकीलों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा।
वकीलों के तेवर देख कोतवाल ने गलती मानी और अधिवक्ता को छोड़ दिया। साथ
पुलिस कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद वकील शांत हुए।
बेलाताल
निवासी एक महिला ने बेलाताल के ही हरिश्चंद्र के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़
में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को हरिश्चंद्र ने अधिवक्ता राजकुमार को
मुकदमे की बाबत सलाह मशविरा के लिए बुलाया था। उसी समय कोतवाली कुलपहाड़
पुलिस ने बेलाताल में हरिश्चंद्र के घर पर दबिश दे दी।
हरिश्चंद्र
के साथ वहां बैठे अधिवक्ता को भी कोतवाली ले आई। कोतवाली में आने के बाद
वकील ने अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा को फोन कर दिया।
इस पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में जमुना प्रसाद सोनी,
लक्ष्मण सिंह यादव, हरीशंकर, राजकुमार, पवन सुत खरे समेत तमाम अधिवक्ता
कोतवाली पहुंच गए। यहां वकीलों ने जमकर हंगामा काटा, पुलिस पुलिस के खिलाफ
नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने वकील को कोतवाली लाने का कारण पूछा तो
एसआई कारण नहीं बता सका। इस पर कोतवाली प्रभारी ने वकीलों से माफी मांगी और
सिपाहियों को फटकार लगाई। इसके बाद वकील को छोड़ दिया। तब कहीं जाकर वकील
शांत हुए।