फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 07 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा परथनियां मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से चालक की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद असंतुलित ट्रैक्टर खाईं में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलोें को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जनपद जालौन के ग्राम टीका निवासी जयशंकर (55) अपने बेटे मुकेश (30) और भतीजे सुखलाल (25) के साथ मुस्करा की तरफ जा रहे थे। किसान फिलिंग स्टेशन परथनिया से जैसे ही सड़क पर आए मुस्करा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

जयशंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार बेटा मुकेश और भतीजा सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला  में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार नारायण (35) और मुन्ना (10) भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें