महोबा। कस्बा चरखारी में रोडवेज बस डिपो की स्थापना का मुद्दा विधानसभा सदन में गूंजा। भाजपा से विधानसभा चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने सदन में यह सवाल उठाया।
चरखारी विधायक ने विधानसभा में प्रश्न किया कि क्या परिवहन मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि विधानसभा चरखारी जनपद महोबा के तहत नगर चरखारी में बस डिपो की स्थापना सरकार कब कराएगी। यदि हां तो कब तक।
जिस पर परिवहन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने जवाब दिया कि नगर चरखारी में बस डिपो बनाए जाने के लिए पूर्व में गतिशील भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया में जिला प्रशासन की ओर से जो भूमि बस डिपो बनाए जाने के लिए चिह्नांकित गई है वह जमीन नॉन जेडए की वजह से परिवहन निगम के पक्ष में हस्तांतरित नहीं हो पा रही है।
जिस पर जिलाधिकारी महोबा की ओर से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ को दिनांक 30 दिसंबर 2025 को भूमि को पुनर्ग्रहण किए जाने के लिए मार्गदर्शन के लिए पत्र भेजा गया है। जिस वजह से जमीन चिन्हांकन की कार्यवाही जिला प्रशासन की ओर से लंबित है।