फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आत्मदाह की कोशिश करने वाले ट्रक मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Sat, 21 Feb 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ट्रक का चालान कटने से आहत ट्रक मालिक के एआरटीओ कार्यालय में हंगामा करने और शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश किए जाने के मामले में एआरटीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। ट्रक मालिक पर शहर कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विवेकनगर निवासी बृजेश विश्वकर्मा के ट्रक का कबरई-कुनहेटा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह एआरटीओ दयाशंकर ने 22 हजार रुपये का चालान किया था। भारी भरकम चालान होने से आहत ट्रक मालिक बृजेश ने एआरटीओ कार्यालय परिसर में हंगामा करते हुए न सिर्फ पेट्रोल पी लिया था बल्कि शरीर में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक को समझाकर अस्पताल पहुंचाया था। ट्रक मालिक का कहना था कि वाहन के सभी कागजात होने के बाद भी चालान किया गया।
इस मामले में एआरटीओ ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्रक में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी। साथ ही वाहन का बीमा व प्रदूषण भी फेल था। चालक संजय ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। जब वह टीम के साथ लौटे तो ट्रक मालिक बृजेश ने फोन कर गलत चालान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। बाद में एक बोतल में पेट्रोल लेकर कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा डाली, समझाने पर उसने पेट्रोल पीकर और अपने शरीर पर डालकर दबाव में लेने का प्रयास किया। जो गंभीर अपराध है। पुलिस ने ट्रक मालिक बृजेश विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने ट्रांसपोर्टरों से वसूली के लगाए आरोप
महोबा। चेकिंग के दौरान ट्रक का भारी भरकम चालान किए जाने और इससे आहत ट्रक मालिक के आत्मदाह का प्रयास किए जाने के मामले में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने एआरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सांसद ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया कि जिले में एक ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के चलते उसने शरीर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रांसपोर्टरों से वसूली की जाती है। जो ट्रांसपोर्टर रुपये नहीं देते उनके चालान करके भारी जुर्माना लगाया जाता है। यह शासन की भ्रष्टाचार नीति में जीरो टोलरेंस के खिलाफ है। उन्होंने मामले की जांच कराकर एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें