फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छात्राओं ने सामूहिक नृत्य से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। 14वीं जोनल स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता समारोह का दो दिवसीय आयोजन शहर के स्टेशन रोड स्थित संत जोसफ्स इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं की ओर से दी गई सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति खासी सराही गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष झांसी पीटर परापुल्लिल, विशिष्ट अतिथि सेंट पीटर एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर कपिल व संत जोसफ्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक फादर फ्रेडी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रे डांस और स्वागत गीत की प्रस्तुतियां दीं। छात्रा अलीजा, अंशिका, वैष्णवी, चंचल आदि ने अनेकता में एकता दर्शाने वाले सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड व मशाल प्रज्वलन के साथ खेलों का शुभारंभ हुआ। बुधवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर अंटोनी लजार, शिक्षक जावेद अली, एजाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें