फोटो 12 एमएएचपी 11 परिचय-झांसी-मानिकपुर रेलखंड का निरीक्षण करते महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह व अन्य अधिकारी। स्रोत: रेलवे
-कार्यों को गुणवत्ता और संरक्षा मानकों के साथ पूरा कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने झांसी-मानिकपुर रेलखंड का विंडो ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेललाइन दोहरीकरण के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने रेलखंड पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और संरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने निरीक्षण गाड़ी के पिछले कोच की खिड़की से रेलखंड की संरक्षा व परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। साथ ही सिग्नल पोस्ट, रेल जॉइंट, पॉइंट्स, सिग्नेज, स्टेशनों की सफाई, रेलवे ट्रैक के आसपास इंस्टॉलेशन आदि को देखा। रेलखंड पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को शीघ्र पूरा करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा व विचार-विमर्श किया।