फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 13 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



ग्राम सलैया खालसा निवासी शिवराम राजपूत 60 पुत्र बद्रीप्रसाद 15 बीघा भूमि का काश्तकार था। कई वर्ष तक खेती में उचित पैदावार न होने पर किसान शिवराम ने किसान क्रेडिट कार्ड पर इलाहाबाद बैंक शाखा मसूदपुरा से ढाई लाख रुपये का कर्ज लिया था।

जिसकी अदायगी किसान नहीं कर सका। इस दफा खेतों में बोई गई मटर व गेहूं की फसल भी अच्छी नहंी हुई।शनिवार की सुबह शिवराम ने खेत में बनी झोपड़ी के समीप लगे पेड़ से फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीण खेतों की ओर से गुजरे तो किसान का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र काशीराम व रामकुमार ने बताया कि उनके पिता कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान रहते थे। अक्सर इसकी चर्चा घर पर होती थी। कई वर्षों से पैदावार भी अच्छी नही हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें