महोबा। रिक्शा चालकों के लिए खुशखबरी अब जल्द ही पंजीकृत रिक्शा चालकों को जिला नगरीय विकास अभिकरण महोबा द्वारा नि:शुल्क बैट्री चलित रिक्शा मुहैया कराया जाएगा। अब तक जिले में 69 रिक्शा चालकों का चयन करके शासन को सूची भेज दी गई है।
मालूम हो कि शासन ने वर्षाें से रिक्शा चला रहे लोगों को अब राहत दी। अब रिक्शा चालकाें को रिक्शा चलने में जी तोड़ मेहनत नहीं करनी पडे़गी, कारण शासन ने ऐसे रिक्शा चालकों को नि:शुल्क बैट्री चलित रिक्शा देने का निर्णय लिया है, जिससे अब रिक्शा चालकों को जी तोड़ मेहनत नहीं करनी पडे़गी। रिक्शा चालक अब सड़कों पर बैट्री चलित रिक्शों से फर्राटा भरेंगे। जिला नगरीय विकास अभिकरण के एटीओ इबरार अहमद ने बताया कि नगर पालिका में पंजीकृत रिक्शा चालकों को यह सुविधा दी जाएगी। बताया कि शासन ने पूर्व में 30 नवम्बर 2013 तक नगर पालिका में पंजीकृत रिक्शा चालाकों को प्रार्थना पत्र लिए गये थे, बाद में शासन ने तिथि बढ़ाकर 30 नवम्बर 2014 तक के पंजीकृत रिक्शा चालकों का भी आवेदन पत्र लेने के निर्देश शासन ने दिए हैं, जिससे अब रिक्शा चालक बैट्री चलित रिक्शा पाने के लिए एपीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, जिसे शासन को भेजा जाएगा।