फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले में 24 घंटे में हुई 70 मिलीमीटर बारिश

Mon, 23 Jun 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम मेहरबान है। पिछले 24 घंटे में जिले में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि, कई स्थानों पर सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की रात भी रुक-रुककर रिमिझिम बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, सोमवार की सुबह कुछ समय मौसम साफ रहा सुबह करीब दस बजे फिर से रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक चली बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 86 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश होने से तापमान और गिरेगा।

24 से 26 जून तक बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट
महोबा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जनपद में 24 से 26 जून तक बारिश के साथ ही आंधी-तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को बचाव के लिए एडीएम रामप्रकाश ने एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। पेड़ व टीन शेड के नीचे न बांधे। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। पेड़ के नीचे न छिपे। बारिश के समय बर्तन, कपड़े न धोएं और न ही नहाएं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, टीवी, कूलर आदि को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहें।
विज्ञापन


बारिश में गिरी विद्यालय की बाउंड्रीवाल
महोबा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। कस्बा खरेला की कांशीराम कॉलोनी में संचालित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में धराशायी हो गई। गनीमत रही कि जिस समय बाउंड्रीवाल गिरी, उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें