फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राठ मार्ग पर ओवरटेक करते समय एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिससे बाइक सवार मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। जिसे राठ पुलिस ने गिरफ्तार कर टैंकर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम रिवई टोला निवासी कमलेश (22) पुत्र मनप्यारे सोमवार को अपनी मां फूला देवी (45) के साथ बाइक से राठ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक टैंकर में जा फंसी जिससे काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के  बाद टैंकर लेकर भाग रहे चालक को राठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  एक साथ मां बेटे की मौत से घर में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें