कांग्रेस कमेटी की बैठक कृष्णा मंडपम में संपन्न हुई। बैठक में प्रत्याशी के अलावा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर मांग पत्र भरवाए जाने और स्टीकर घरों पर चस्पा किए जाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्जा माफ किया था। यदि इस
बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 हजार करोड़ कर्ज प्रदेश के किसानों का माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आज तक कोई वादे पूरे नही किए है उल्टा मंत्रियों का वेतन बढ़ रहा है और किसानों का समर्थन मूल्य घोषणा के बाद भी नही बढ़ाया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए चित्रकूट धाम मंडल के चुनाव प्रभारी बनाए गए प्रीतम
सिंह किसान ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ , बिजली का बिल हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब नारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर किसान मंागपत्र भरवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को 10 हजार, डीडीसी को 5 हजार और फ्रं टल कांग्रेस के पदाधिकारियों को दो-दो सौ और प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ-सौ घरों में जाकर 27 साल यूपी बेहाल लिखे
स्टीकर चस्पा करने के साथ साथ किसान मांगपत्र भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौकेे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, भारत विशाल शुक्ला, नफीसा अली सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।