फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भव्य शोभायात्रा में जो बोले सो निहाल... से गूंजा शहर

Sun, 04 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद
विज्ञापन
महोबा। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में गुरुद्वारे से बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह की गूंज रही। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सबद-कीर्तन करते चलतीं रहीं। सबसे आगे चल रहे पंचप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। गतका पार्टी के कलाकारों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे से शबद कीर्तन के बाद प्रवचन हुआ। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, संदीप साहू, मनोज तिवारी, अपर जिला जज तेंद्र, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता आदि ने गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इसके बाद गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अश्वनृत्य ने सभी का दिल जीता। शबद कीर्तन करते चल रही महिलाएं जो बोले सो निहाल का उद्घोष करती रहीं। जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा और माला पहनाकर शोभायात्रा में चल रहे पंचप्यारे का स्वागत किया। पंजाब के नवा शहर से आई गतका पार्टी के कलाकारों ने तलवारबाजी के साथ कीलों के ऊपर लेटकर बर्फ की सिल्ली तोड़ने समेत कई कारनामे दिखाए। आल्हा चौक में आधा घंटे तक चले गतका पार्टी के करतब देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर सरदार जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, इंदरजीत आदि मौजूद रहे। समाजसेवियों ने जगह-जगह जलपान कराया।

लंगर में जुटी लोगों की भीड़

महोबा। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम तक चले लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-प्रकाशोत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल पंचप्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें