फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चंद्रिका मंदिर में जुटेगी भक्तों की भीड़, लगेगा भव्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शनिवार को भोर से ही महिलाओं के जत्थे देवी मंदिरों के लिए रवाना होंगे। इस बार शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, चरखारी के मदारन देवी मंदिर व कबरई के पांच पहाड़ी मंदिर में भव्य मेलों के आयोजन होंगे। इसको लेकर दुकानदारों व झूला संचालकों ने डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगेगा। जहां विभिन्न जनपदों से भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे। दो साल बाद बिना रोक-टोक पूजा-अर्चना होने से भक्तों में उत्साह है। वहीं बच्चे मेले में झूलों आदि का लुत्फ उठाएंगे। चरखारी संवाद के अनुसार प्राचीन मदारन देवी मंदिर, भक्तों की आस्था व विश्वास का प्रमुख केंद्र हैं। खुले आसमान के नीचे विराजी मदारन माता भक्तों पर समान रूप से कृपा बरसाती हैं। यहां मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
कबरई संवाद के अनुसार चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। प्राचीन पांच पहाड़ी मंदिर में नौ दिवसीय मेला लगेगा। जगह-जगह कन्या भोज व भंडारों के आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें