फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने पर दबंगों ने पीट कर किया अधमरा

Wed, 10 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी और बच्चों की लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला हवेली दरवाजा निवासी नारायण दास की बेटी क्रांति और रोशनी बुधवार को स्टैंट पोस्ट पर पानी भरने गई थीं। जहां पहले से पानी भर रहे लक्ष्मी श्रीवास ने बच्चियों को पानी भरने से मना कर दिया, लेकिन बच्चियों ने एक नहीं मानी और हैंडपंप से पानी भरने लगीं। तभी लक्ष्मी श्रीवास ने रोशनी और क्रांति के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। बच्चियां रोती हुई घर पहुंची और पिता को घटना की जानकारी दी। पिता नारायणदास जब उलहना देने हैंडपंप पर पहुंचे तो लक्ष्मी श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर नारायणदास पर लाठी डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पति को खून से तरबतर देख उसकी पत्नी गनेशी और पुत्र बीच बचाव करने पहुंच गए, जहां पर दबंगों ने मां और बेटे पर भी लाठी डंडों से प्रहार कर अधमरा कर दिया। चीख पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़ पड़े और समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां  घायलों का उपचार किया जा रहा है।  पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट लक्ष्मी श्रीवास सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करा दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें