फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 21 Nov 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घंटों लाइन पर लगने के बाद भी इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक बजरिया में नोट न बदले जाने से भड़के लोग सड़कों पर उतर आए। उत्तेजित लोगों ने चरखारी महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे करीब एक घंटे तक महोबा चरखारी मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ पहुंचे सीओ
विज्ञापन


सदर ने बैंक प्रबंधक से बात कर पैसा वितरण कराने को कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खतम किया।सोमवार को ग्रामीण इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने और 500-1000 के नोट बदलने के लिए लाइन पर लग गए। घंटों बाद नंबर आने पर बैंक मैनेजर ने पैसा न होने की बात कहकर लौटा

दिया। इससे सुबह से लाइन पर लगे ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी के बाद चरखारी महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे महोबा से चरखारी, मुस्करा जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। जाम की खबर मिलते ही सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने जाम लगाए लोगों को जल्द ही पैसे का वितरण होने की बात बताकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें