फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आठ घंटे देरी से आई आंबेडकरनगर एक्सप्रेस

Sat, 20 Dec 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ठंड के बीच भीषण कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। आंबेडकरनगर एक्सप्रेस शनिवार को आठ घंटे देरी से आई अन्य ट्रेनें भी चार से छह घंटे देरी से महोबा स्टेशन पहुंचीं। ठंड के बीच रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। लंबी दूरी की ट्रेनें रात की जगह सुबह आने पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। दस मीटर दूर का भी साफ नजर नहीं आया। जिले से निकले कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कुछ वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते रहे। कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा है। प्रयागराज से चलकर आंबेडकरनगर जाने वाली आंबेडकरनगर एक्सप्रेस का महोबा स्टेशन पर आने का समय शाम 07.48 बजे हैं, यह ट्रेन आठ घंटे देरी से सुबह करीब चार बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह रात 12.12 बजे आने वाली आंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे आई। महाकौशल एक्सप्रेस रात 9.38 की जगह करीब तीन घंटे बाद 12.30 बजे आई। संपर्कक्रांति एक्सप्रेस का महोबा आने का समय सुबह 3.30 बजे है। जो सुबह सात बजे आई। इसी तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट लेट रही। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे छतरपुर निवासी प्रमोद, महोबा निवासी देवीदीन, प्रह्लाद, गीता आदि ने बताया कि भीषण ठंड के बीच ट्रेनें लेट होने से भारी परेशानी हुई। वह प्रयागराज जाने के लिए रात 11 बजे स्टेशन पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन सुबह सात बजे आई।

प्रमुख स्थानों पर अलाव न जलने से राहगीर परेशान
कबरई। नगर पंचायत कबरई में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। शुक्रवार की रात प्रमुख चौराहे पर कहीं भी अलाव जलते नजर नहीं आए। कस्बे के बस स्टैंड के पास दुकानदार लखन वर्मा, संतोष कुशवाहा, मुस्ताक, राजू सिंह, उदित नारायण आदि ने बताया कि नगर पंचायत ने अभी तक अलाव नहीं जलवाए हैं, दुकानदार स्वयं लकड़ी की व्यवस्था करके ठंड से बचाव कर रहे हैं। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश का कहना है कि नगर में करीब एक सप्ताह से अलाव जलवाए जा रहे हैं। संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें