फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की जांच में निराधार मिले थे आरोप, अब गंभीर धाराएं लगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के इंदिरानगर निवासी कपिल तिवारी के खिलाफ एक महिला द्वारा हत्या, दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है लेकिन इस मामले की पूर्व में हुई जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी बेबा महिला ने दस नवंबर को थाना कबरई में तहरीर देकर कपिल तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जांच एसआई अविनाश कुमार मिश्र ने की थी। 23 नवंबर को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में एसआई ने उल्लेख किया है कि कपिल तिवारी ने पीड़िता की तीन बीघा जमीन खरीदी थी। जिसकी देखभाल का काम पीड़िता का पिता करता था। समय के साथ भूमि का बाजार रेट अधिक हो जाने से पीड़िता आरोपी कपिल तिवारी से अतिरिक्त पैसों की मांग कर रही थी। पैसा देने से इनकार करने पर आरोप लगाए गए। बाद में पुलिस ने कपिल तिवारी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई थी। एक दिन पहले पीड़िता की तहरीर पर कपिल तिवारी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिससे परिजन परेशान है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर मामले के विवेचक एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण व बयान की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें