फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत दस लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी नीरज (26) शनिवार की देर शाम किसी कार्य से बाइक से छतरपुर जा रहा था। तभी रास्ते में श्रीनगर के समीप बसौरा गांव निवासी किशोरीलाल (21) की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बरातपहाड़ी निवासी जयंती राजा, कस्बाथाई निवासी देवीदीन, बिलखी निवासी कौशल, सतारी निवासी नीरज, कबरई निवासी राधा, बागौल निवासी हीरादेवी, डहर्रा निवासी रामसजीवन व विवेक नगर कबरई निवासी हिमांशु अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामसजीवन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें