फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और स्कार्पियो में टक्कर, चार घायल

Tue, 12 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर रायल पैलेस के पास टेंपो और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर होने से टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक टेंपो महोबा से कबरई की तरफ जा रही थी। टेंपो में दस सवारियां बैठीं थीं। टेंपो जैसे ही रायल पैलेस के पास पहुंचा, सामने से आ रही स्कार्पियो ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में रघुवीर (33) निवासी लाड़पुर, मंजू (30) पत्नी शिव सिंह, सत्यम (25) और कालीचरन निवासी गहरा शामिल हैं। मंजू की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें