फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार! आ रहे हैं हाकिम

Mon, 11 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
13 तारीख को मुख्य सचिव आलोक रंजन के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा है। फाइलों पर पलटने के साथ ही अधूरे विकास कार्यों को कराने के लिए अधिकारी दिन-रात एक किए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सहित तमाम अफसरों ने पुलिस लाइन में बन रहे हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन का जिन गांवों में कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां की बुकलेट बनाने का भी काम तेजी से चल रहा है। माह के दूसरे शनिवार और रविवार को भी जिले के सभी कार्यालयों में काम काज चलता रहा। लोहिया गांव में लोहिया आवास, खड़ंजा, नाला निर्माण व अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। अफसरों को डर है कि मुख्य सचिव कहीं लोहिया आवास का निरीक्षण न कर ले।
 
जिले के ग्राम छानी खुर्द और पुलिस लाइन में हैलीपैड बनाया जा रहा है। रविवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी शिव नारायण, सीओ सदर संदीप यादव व सीओ लाइन गुरुदयाल सिंह कटियार ने हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैलीपैड को और बेहतर तरीके से बनाने के लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए गए। जिससे हेलीकाप्टर आते समय धूल न उड़े।
विज्ञापन


मुख्य सचिव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। अधिकारी सारा दिन गांव-गांव की खाक छान रहे हैं। जिससे दिन में कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रात में विभागीय काम पूरा करने के लिए कार्यालय गुलजार दिख रहे हैं। इससे कर्मचारियों को दिन के साथ ही रात में भी कार्यालयों में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें