फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में छाया पानी का मुद्दा

Tue, 16 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील दिवस में मंगलवार को पेयजल  संकट का मुद्दा छाया रहा। 62 शिकायतों में से करीब 20 में पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई।  गरीबों ने हाकिमों से आसरा आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगाई। मौके पर दो फरियादियाें का ही दर्द कट पाया। बाकी को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


कुलपहाड़ तहसील सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस डीएम वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल व  बिजली समस्या की आईं।  ग्राम नकरा के प्रधान रामबिहारी, कुलपहाड़ के अजीत यादव ने मां बाघ बिराजन , सिलालपुरा के लालसिंह, अंडवारा के राजेश, मसूदपुरा के हरनारायण ने साईं बाबा मंदिर के सामने, केदारनाथ, देवीप्रसाद ने घुटई रेलवे स्टेशन पर  खराब हैंडपंपों को सही कराने की मांग की।

 ग्राम महुआ बांध की प्रधान विद्यादेवी, प्रदीप सिंह, चेतराम  ने बताया कि कुएं सूख गए हैं। हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है।  गांव में टैंकरों से पानी भेजा जाए। मनप्यारे निवासी मोहल्ला टोरियापुरा ने आसरा आवास की मांग की। इन्होंने कहा कि सूची में 397 नंबर पर नाम है।
विज्ञापन


आवास योजना नहीं मिल रहा। हरगोविंद ,पवन कुमार , लक्ष्मी प्रसाद ने भी आवास की मांग की। अंडवारा की सरोज इसी गांव की सुशीला, पनवाड़ी की मीरा, जैतपुर की केशर ने भी आवास बनवाए जाने की मांग की।  रगोलिया बुजुर्ग के प्रधान महेंद्र सिंह ने गांव के प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर  कब्जे की शिकायत की। 

ग्राम भटेवर के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री ने  प्रसूताओं  और बच्चों को पोषाहार वितरित न किए जाने , पनवाड़ी निवासी राजनारायण मिश्रा ने कानूनगो गोपीचंद्र खरे के  छह माह बाद भी हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन पर  रिपोर्ट न लगाए जाने की शिकायत की।

एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को 24 घंटे के अंदर आख्या लगाकर भेजने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में एसपी हरिश्चंदर, एसडीएम मोहम्मद रिजवान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, सीओ धनंजय कुशवाहा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आईसिद़दीकी, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें