फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सूखा नहीं, अकाल के हालात :पूर्व सांसद

Mon, 15 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व सांसद ने सोमवार को ग्राम सुगिरा से किसानों के साथ तीन किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। इसमें किसानों की भारी भीड़  मौजूद रही।  तहसील परिसर पहुंचकर  पद यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखा नहीं अकाल है।

  प्रदेश सरकार किसानों से मुआवजा राशि के नाम पर खिलवाड़  कर रही है। कोटेदार और लेखपाल  मनमानी पर उतारू हैं। कोटेदार गरीब जनता का राशन हड़प रहे  हैं।  कुलपहाड़  के लोगोें के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे भाजपा की सरकार बनने पर वापस किए जाएंगे ।  पुलिस को सबक सिखाया जाएगा। पुलिस भर्ती में इटावा, कन्नौज के लोगों को लिया गया है।

किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। साथ ही मुआवजा की राशि बढ़ाई जाए।   मनरेगा  मजदूरी 160 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये की जानी चाहिए। उमा शंकर मिश्रा ने कहा कि आजादी की लड़ाई कुलपहाड़ से लड़ी गई थी।  जिले का 50 प्रतिशत किसान पलायन कर गया है। मनरेगा की चेक देर से मिलने के कारण किसान  काम नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को धरमपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष  जितेंद्र सिंह सेंगर, अखिल राजपूत,  मुरली मनोहर, नरेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें