फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव में खेत जा रही किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचकर उसके मंगेतर को भेज दी, इससे किशोरी का रिश्ता टूट गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मांग ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री की शादी तय हो गई थी। जून माह में बरात आनी थी। घर पर तैयारियां की जा रहीं थीं। 10 अप्रैल को पुत्री उन्हें खाना देने खेत जा रही थी। तभी गांव के नरेंद्र ने एकांत स्थान पर उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो खींच ली। धमकी दी कि यदि किसी से कुछ बताया तो वह फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। धमकाने के दौरान आरोपी ने उसके मंगेतर का मोबाइल नंबर भी ले लिया।
जानकारी होने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन कोई बात नहीं बनी। आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो मंगेतर के मोबाइल में भेज दी। जिस पर वर पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। गुरुवार की रात पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष खरेला राजेश कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें