फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम रिवई में घर में अकेली किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे।
विज्ञापन

ग्राम रिवई निवासी निधि (14) पुत्री गुलाब सिंह सेन रविवार को घर पर अकेली थी और परिजन खेतों पर काम करने गए थे। देर शाम परिजन जब खेत से घर लौटे तो किशोरी मृत अवस्था में कमरे में पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर जटाशंकर राव व थाना कबरई देवेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष कबरई का कहना है कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें