बच्चों को प्रोतासाहन किट देते शिक्षक
- फोटो : MAHOBA
शिक्षचरखारी (महोबा) में विकासखंड चरखारी के प्राथमिक विद्यालय अस्थौन में शिक्षक संघ द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन किट बांटी। एबीआरसी ब्रजमोहन खरे ने बच्चों को प्रोत्साहन किट देकर कोरोना से बचाव के तरीके बताए। किट में कापी, पेन, रबर, पेंसिल, साबुन, मास्क आदि था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र सेंगर ने बच्चों के हाथ धुलवाए। कार्यक्रम में शिक्षक मुबारक हुसैन, विष्णु सैनी, प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसी तरह एक्शन एड संस्था के सहयोग से संचालित नई पहल परियोजना के प्रेरक महिपाल व सहायक जिला समन्वयक मनोज ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को मास्क बांटे।