फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय शिक्षक संघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सदर विधायक राकेश गोस्वामी व जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि छह महीने से राजकीय शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अविलंब वेतन का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरचरण राजपूत, जिलामंत्री जगदेव वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों व कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था कराने, शासनादेश के अनुसार वरिष्ठता का निर्धारण किए जाने, सभी संवर्गों का पदोन्नति कोटा पूर्ण किए जाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने और राजकीय शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों का समयबद्घ निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
बताया कि छह माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सतीश मिश्रा, सुनील शुक्ला, कामता प्रसाद गुप्ता, पीयूष, राजबहादुर सिंह, श्याम सुंदर, अमित राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें