फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के शिक्षक देवेश खरे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे शिक्षकों के विचारों व नवाचारों को एक दूसरे से साझा करने के उद्देश्य से 24 व 25 दिसंबर को प्रयाग संगीत समिति सभागार प्रयागराज में दो दिवसीय शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महोबा जिले के शिक्षक देवेश खरे को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक समागम कार्यशाला में प्रदेश के 75 जिलों से 258 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसमें शिक्षकों ने अपने नवाचारों, श्रेष्ठ कार्यों, विशेष प्रयासों व उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैमाहा के शिक्षक देवेश कुमार खरे को पूरे वर्ष नियमित रूप से शैक्षिक सामग्री पहुंचाने व छात्र नामांकन वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ल, बीएसए वाराणसी राकेश सिंह व बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें