फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला जज देवेंद्र सिंह, सीजेएम अलका चौधरी, डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने शुक्रवार को उप कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों की सफाई, भोजन व पानी की व्यवस्था दुुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज ने जेल में निरुद्घ बंदियों से उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पुरुष व महिला बैरक, अस्पताल और भोजनालय को देखा। बीमार बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कहा कि बंदियों को मानके अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए।
अफसरों ने जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा को निर्देश दिए कि परिसर और बैरकों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गर्मी को देखते हुए पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कुछ खामियां मिलने पर जेल अधीक्षक को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें