फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तालाब योजना का लाभ उठाएं किसान

Sat, 10 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में बोलते वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवायोजन सभागार में शनिवार को खेत तालाब योजना के अंर्तगत आयोजित जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला में डीएम वीरेश्वर सिंह ने बताया कि तालाबों में पानी भरा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। सभी किसानों को इसका उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं की
विज्ञापन


समस्या के निराकरण के लिए सभी को आगे आकर मिलकर हल निकालना होगा।कार्यशाला में कृषि बीमा कंपनी लखनऊ से आए फैजल खान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि फसल बीमा योजना के अंर्तगत रबी मौसम की फसलें गेहूं, चना, मटर, लाही, सरसाें,

आलू आदि हैं। बीमित कृषकों को रबी मौसम के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है।उप कृषि निदेशक सीएल यादव ने बताया कि जिले में तालाब खोदे जाने की योजना है। जिसके लिए 50 प्रतिशत अनुदान है और 50 प्रतिशत राशि किसानों को लगाना होगी। उन्होंने किसानों से जल संचयन योजना का
विज्ञापन


लाभ उठाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि जिले में अन्ना पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए जिला पंचायत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन के अलावा किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें