फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 327 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट

Sat, 27 Sep 2025 08:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 327 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट व झांसी मंडल प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयास से संचालित है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य विशेषकर कौशल विकास व उद्यमिता के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का सदुपयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आनंद गोस्वामी, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, रुचि जायसवाल, डॉ. नित्य किशोर सोनी, डॉ. ऋतु चतुर्वेदी, गजेंद्र पाल, अरुण कुमार, जीतेंद्र सोनी, आलोक द्विवेदी, अनुपम उपाध्याय, जितेंद्र मिश्रा, राजचंद्र, भानु सिंह, चमनलाल, डाॅ. सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें