फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विच बंद करते समय ग्रामीण की करंट से मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
पड़ताल करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम गौरहारी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घराें में करंट दौड़ गया। जिससे दो कच्चे मकानाें में आग लग गई। दो दर्जन से ज्यादा लोगों के टीवी, पंखे, कूलर फुंक गए। वहीं स्विच बंद करने के चक्कर में एक ग्रामीण की करंट से मौत हो गई। एक दर्जन लोग करंट से झुलस गए। जिन्हें सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। सूचना पर बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रबुद्घ सिंह ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


ग्राम गौरहारी में मंगलवार की रात करीब नौ बजे एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे घरों में करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज आने से टीवी पंखे धुआं देने लगे। तभी मोहन कुशवाहा पुत्र जग्गू कुशवाहा जैसे ही स्विच बंद करने लगा करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील कुमार (25), रोशनी (18), राजकुमार (14), रामू कुशवाहा (37),  रविंद्र (23), सुरेश (32), विनोद (24), रमेश (27), जितेंद्र (22), रामादेवी (30)मुन्ना, (32) गंभीर रूप से झुलस गए।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि फोन करने के बाद भी 108 नंबर गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे करंट से झुलसे लोग अपने साधन से अस्पताल पहुंचे। वहीं घरों में करंट दौड़ने से कदीर के  कच्चे मकान, कमलेश और सुरेश की दुकानों में आग लग गई। हाई बोल्टेज आने के कारण घराें में आग लगने से ग्रामीण आग बुझाने की बजाय घरों से बाहर भागे। गफूर की आटा चक्की की मोटर फुंक गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें