फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में कम पैदावार देख किसान की सदमे से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। फसल में कम पैदावार होने से चिंतित किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक को साहूकारों के कर्ज की अदायगी व बड़ी बेटी की शादी चिंता भी सता रही थी। घटना से मृतक की पत्नी व पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्योड़ी गांव निवासी अच्छेलाल का पुत्र कामता कुशवाहा (38) के पास चार बीघा भूमि थी। इतनी ही भूमि वह बटाई पर लिए था। बटाई पर ली गई भूमि में मटर बोई थी, लेकिन बीज भी नहीं लौटा। गेहूं की उपज भी बेहद कम होने से वह परेशान रहता था। पिता अच्छेलाल ने बताया कि कई वर्षों से खेती में बेहतर उपज नहीं हो रही थी। बेटे ने करीब 45 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। पांच बेटियों में सबसे बड़ी आरती (17) की शादी को लेकर भी चिंतित रहता था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन सुधबुध खो बैठे हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें