फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवारों ने सेल्समैन से 14,412 रुपये की नगदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। गौरी फीलिंग स्टेशन पर गुरुवार की रात डीजल भराने आए बोलेरो सवार युवक पेट्रोलपंप कर्मी से 14,412 रुपये छीन कर भाग गए। चरखारी मार्ग में नहर पुलिया के आगे पेट्रोल पंप के सेल्समैन प्रेम नारायण ने तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च की रात करीब 10 बजे बोलेरो सवार तीन लोग डीजल भरवाने पहुंचे थे। टंकी फुल करने के बाद जब चार हजार रुपये मांगने पर कार सवारों ने अभद्रता कर बिक्री की रकम छीन ली। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें