फोटो 04 एमएएचपी 06 परिचय-सुगिरा गढ़ी में निर्माणाधीन लाइब्रेरी। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ की ग्राम पंचायत सुगिरा के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में ही लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
ग्राम पंचायत सुगिरा द्वारा करीब छह लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। इस पहल से किसानों और श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो पहले शहर जाकर पढ़ाई करने में असमर्थ थे। लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं जैसे टाइल्स, बाल पुट्टी, फर्नीचर, लाइट फिटिंग और एयर कंडीशनर की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकें। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इनवर्टर की भी व्यवस्था की जाएगी।